पलामू, नवम्बर 23 -- मेदिनीनगर। हैदरनगर के श्रीराम मंदिर चौक बाज़ार प्रांगण में रविवार से उल्लास के साथ वार्षिक श्रीराम विवाह महोत्सव की शुरुआत हुई। तीन दिनी धार्मिक उत्सव 25 नवंबर तक चलेगा। पूज्य श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के कृपापात्र स्वामी पं. जयप्रकाश तिवारी जी महाराज के निर्देशन में आयोजित महोत्सव में मंदिर प्रबंध समिति और श्रद्धालु सक्रिय हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 23 नवंबर को संगीतमय श्रीराम कथा और हल्दी पवित्रोत्सव हुआ। 24 नवंबर को नगर भ्रमण एवं बारात यात्रा निकाली जाएगी। 25 नवंबर को श्रीराम और माता सीता का शुभ विवाह संस्कार वैदिक रीति से संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...