पलामू, अप्रैल 23 -- हैदरनगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को जल-सहिया के साथ बैठक कर पेयजल की समस्या दूर करने को लेकर विमर्श किया गया। बंद चापानल और खराब पड़े जलमीनार की मरम्मत पर होने वाली संभावित खर्च का विवरण भी बैठक में तैयार किया गया। संबंधित रिपोर्ट 24 अप्रैल को मेदिनीनगर में प्रस्तावित जिला स्तरीय बैठक के लिए भेजा जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा व जल एवं स्वच्छता मिशन के प्रखंड समन्वयक हरसु कुमार दयानिधि ने जल सहिया से प्रत्येक गांव में पेयजल की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही रिपोर्ट तैयार की गई। उप-विकास आयुक्त ने 24 अप्रैल को संबंधित रिपोर्ट जिला को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने प्रखंड समन्वयक, पीएचडी के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व जल सहिया को पेयजल संकट को लेकर सजग रहने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.