रुद्रपुर, फरवरी 20 -- शक्तिफार्म। शक्तिफार्म में फिर रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। फूफा पर अपनी ही 9 वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। शक्तिफार्म के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि किसी निजी काम से वह अपने घर-परिवार से दूर पिछले 10 माह से मध्यप्रदेश के एक गांव में रह रही है। जबकि उसकी 9 वर्षीय पुत्री शक्तिफार्म में ही अपने पिता और दादा-दादी के साथ रहती है। इसके अलावा ससुराल में ननद और नंदोई भी रहते हैं। आरोप लगाया है कि 16 फरवरी को उसकी पुत्री ने बताया कि उसके फूफा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कानूनी कार्रवाई किए जाने की भनक लगते ही आरोपी ननदोई भी घर से फरार हो गया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की मां...