अल्मोड़ा, सितम्बर 13 -- अल्मोड़ा। नगर के चौघानपाटा के पास शुक्रवार को चालक की लापरवाही स्कूली बच्चे और आसपास के लोगों पर भारी पड़ सकती थी। चालक वाहन का हैंड ब्रेक खींचे बिना ही पानी पीने चला गया। इससे वाहन ढलान की ओर बढ़ गया और स्कूटी और पार्क गेट से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार अपराह्न साढे तीन बजे एक टैक्सी वाहन स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रहा था। चौघानपाटा के पास उसने पानी पीने के लिए वाहन को रोक लिया। उस समय वाहन में एक बच्चा बैठा हुआ था। जैसे चालक निकला वाहन धीरे-धीरे ढलान की ओर बढ़ने लगा। थोड़ा पीछे आने पर वाहन एक स्कूटी और पार्क के गेट से टकरा गया। वाहन के टकराने की आवाज सुन आसपास के लोग अचंभित हो गए। देखा तो वाहन में चालक नहीं था। सिर्फ एक स्कूली बच्चा बैठा हुआ था। लोगों ने सूझबू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.