गोंडा, दिसम्बर 16 -- करनैलगंज। उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में छात्राओं द्वारा हाथों से बने सजावटी व घरेलू उपयोग के सामानों हैंड क्राफ्ट की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम नेहा मिश्रा पहुंचीं और छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य अमिता पाण्डेय ने कहा कि नारी के लिए सबसे बड़ी शक्ति शिक्षा है। प्रदर्शनी में छात्रा करिश्मा द्वारा प्रस्तुत पेन मॉडल व जल संरक्षण मॉडल विशेष रूप से सराहनीय रहा। वहीं प्रिंसी व खुशी ने रंगोली प्रस्तुत की। शफक, प्रियंशी, मनीषा, सेजल व गौरवी ने कागज, तफ्ती व अन्य बेकार हो चुके सामानों से आकर्षक सजावटी वस्तुएं बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर विद्यमा रानी, अनीता राव, प्रतिभा पटेल, संगीता देवी, प्रियंका मिश्रा, नाहिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.