एटा, फरवरी 1 -- केंद्र सरकार के बजट में हथकरघा व बुनकरों लिए प्रावधान किए गए हैं। बजट में खादी व हैंडलूम को बूस्टअप करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज की पहल करने की बात बजट में कही गई है। बुनकरों व कारीगरों की मदद के लिए राष्ट्रीय हथकरघा व हस्तशिल्प कार्यक्रम लाए जाएंगे और नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को मदद मिलने की उम्मीद है। गंजडुंडवारा में डेढ़ दर्जन के करीब हैंडलूम में छह सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है। हैंडलूम में बने लुंगी, अंगोछा व अन्य उत्पाद राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए भेजे जा रहे हैं। गंजडुंडवारा के हैंडलूम संचालकों को सरकार से बूस्टर डोज की जरूरत है। बिजली मंहगी व ट्रांसपोर्टेशन मंहगा होने से उत्पाद की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे हैंडलूम में बने उत्पाद बाजार में प्रतिस्पर्धा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.