प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और हैंडबॉल संघ की ओर से सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता बाराबंकी में एक से चार सितंबर तक कराई गई। इसमें प्रयागराज और अयोध्या मंडल ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर कब्जा जमाकर कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की तरफ से जिला खेल कार्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं शैल मौर्य का भी चयन किया गया था। शैल ने उक्त प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। शैल की टीम की कामयाबी पर हैंडबॉल प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, जिला खेल अधिकारी पूनमलता राज, रंजीत यादव, अखिलेश सिंह, पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला, आशुतोष सिंह, बुद्ध प्रकाश, जेपी यादव, अरविंद कुमार, शोभनाथ यादव, विक्रम सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.