बिजनौर, जनवरी 9 -- विवेक विश्विद्यालय में चल रही नेशनल स्पीड हैंडबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन पुरुष वर्ग के सेमी फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने विवेक विश्विद्यालय को 32-30 से परास्त किया। उत्तर प्रदेश को दिल्ली ने 27-26 से परास्त कर फाइनल में अपनी जगह बना ही। महिला वर्ग का फाइनल दिल्ली और हरियाणा के बीच ही होगा। क्वार्टर फाइनल पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 24-16 से पराजित किया। दिल्ली ने हरयाणा को 31-4 से टक्कर मुकाबले में हरा दिया। विवेक विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड को 18-13 से हरा दिया। हिमाचलप्रदेश ने गोपी अकेडमी को 31-25 से हरा दिया।महिला वर्ग में सेमी फाइनल मे दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 16-12 से पराजित किया। हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 20-05 से परास्त किया। क्वार्टर फाइनल में दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 31-4 से हरा दिया। छत्तीसगढ़ ने...