कौशाम्बी, सितम्बर 14 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक सद्दी गांव निवासी गजब लाल ने बताया कि 12 सितंबर को घर के समीप खराब हैंडपंप बनवाने की बात पर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह माहौल शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शंकर लाल, उसकी पत्नी व परिवार की माया देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.