देवरिया, सितम्बर 26 -- खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दरवाजे पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप तोड़ने से मना करने पर गुरुवार की सुबह सपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व उनकी पत्नी की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया बंशी उर्फ भरथुआ गांव में सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामविलास यादव के दरवाजे पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप को सुबह में गांव के कुछ लोगों ने तोड़ना शुरू कर दिया। उसी दौरान सपा नेता रामविलास यादव की पत्नी मोना देवी ने उन लोगों को इंडिया मार्का हैण्ड पंप तोड़ने से मना किया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में उन लोगों ने मोना देवी समेत रामविलास यादव की पिटाई कर दिया। मोना...