पटना, सितम्बर 22 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को नवरात्र के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही एक्स पर लिखा है कि हे मां! बिहार ने पिछले 20 वर्षों में गरीबी, पलायन, भूखमरी, अपराध, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य की बेहाली सबकुछ सह लिया। अब बिहार को इस दुख से उबारिये। आगे लिखा है कि जनसेवा के लिए तेजस्वी को शक्ति दीजिए, ताकि हर घर समृद्धि, खुशहाली लाएं और नया बिहार बना सकें। नवरात्र का पावन पर्व प्रदेश में सुख, शांति, प्रगति एवं समृद्धि लेकर आए। वहीं, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. ...