रांची, मई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। आनंद मार्ग गर्ल्स वालंटियर कैंप का आयोजन आनंद मार्ग आश्रम, हेसाग हटिया में किया गया। तीन दिवसीय कैंप का समापन बुधवार को हुआ। कैंप में महिला स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, योग, ध्यान तथा शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक विकास की जानकारी दी गई। कैंप में महिलाओं को मानसिक तनाव, डिप्रेशन और हृदय रोग जैसे खतरों बचने के तरीके भी बताए गए। कैंप में 50 महिलाओ को प्रशिक्षण दिया गया। अभीरामानंद अवधूत, आचार्च विमलानंद अवधूत, आचार्य कल्याणमित्रा नंद अवधूत समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...