रामगढ़, फरवरी 10 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि पीवीयूएनएल की ओर से हेसला इमली गाछ मैदान में मंगलवार से पीवीयूएन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। इस प्रथम पीवीयूएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रोशन लाल चौधरी, एके सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्र की 13 पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे। इसमें 16 टीम ने खेल में भाग लिया। जिसमे 13 पंचायत और 3 बाहरी टीम थी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को खेल किट बैग वितरित किए गए। जिनमें खेल पोशाक एवं आवश्यक खेल सामग्री शामिल थी। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जबकि सीईओ ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि पीवीयूएनएल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भ...