देहरादून, दिसम्बर 15 -- हेल्पस इटरनेशनल स्कूल जोड़ी खट्टा पानी का वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं क्रिसमस का पर्व भी मनाया गया। स्कूल के सभागार में आयोजित वार्षिकोत्सव में विद्यालय में पढ़ रहे नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने गढ़वाली, हिंदी, पंजाबी जौनपुरी आदि लोकगीत व नृत्य किए। बच्चों ने संदेशप्रद नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूल के निदेशक मनोज डालिया ने वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला व बच्चों का आह्वान किया कि पढ़ाई कर अपने गांव का नाम रोशन करें व हरक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनील रौछेला ने बच्चों को वार्षिकोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मामचंद, विद्यालय प्रबंधक विलियम लेजुरिय...