पटना, जनवरी 28 -- - महिला एवं बाल विकास निगम वर्ष 2024 में आई शिकायतों और निपटारे की दी जानकारी - कुल 69 हजार 101 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई, इसमें 58 हजार को मिला न्याय पटना, मुख्य संवाददाता। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को इंसाफ दिलाने में महिला हेल्पलाइन कारगर साबि हो रहा है। न सिर्फ अधिकांश शिकायतों का निपटारा होता है बल्कि जल्द न्याय भी मिल रहा है। 80 फीसदी मामलों में तो चार से पांच दिनों में न्याय मिला है। वर्ष 2024 की बात करें तो पूरे साल भर कुल 69 हजार 101 महिलाओं ने हेल्पलाइन में अपनी शिकायत दर्ज की। इसमें 58 हजार 596 महिलाओं को न्याय मिला। महिला एवं बाल विकास निगम ने वर्ष 2024 की सूची जारी की है। सबसे ज्यादा मामला 181 पर दर्ज की गयी थी। राज्य भर की 35 हजार महिलाओं ने 181 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज की थी। इसमें 30 हजार महिलाओ...