मैनपुरी, अप्रैल 24 -- ऑपरेशन जागृति फेस-4 के तहत कु. आरसी महिला महाविद्यालय में महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक कर उन्हें अधिकारों के बारे में बताया गया। नारी सशक्तिकरण से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संयुक्त सचिव डा. सुशीला त्यागी ने कहा कि सरकार महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को सुदृढ़ करने की ओर निरंतर संकल्पबद्ध हैं। महिलाओं को शिक्षा, स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता के अवसर देना समाज और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार हैं। प्राचार्या डा. शेफाली यादव ने संगोष्ठी का उद्देश्य बताते हुए छात्राओं को प्रशासन की ओर निरंतर प्रसारित किए जा रहे नियमों और हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से चलाए जा रहे सभी हेल्पलाइन नंबर छात्राओं के फोन अवश्य सेव रहने चाहिए जिससे आपात स्थिति में वे उचित सहायता प्राप्त कर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.