बिजनौर, सितम्बर 27 -- मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस द्वारा दयानंद इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया। इस अवसर पर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष प्रवेज तोमर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी छात्रा या महिला को डरने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई मनचला उन्हें परेशान करता है तब वह केवल सूचना दें। ऐसे लोगों से प्रशासन द्वारा सख्ती से निपटा जा रहा है। महिला आरक्षी नरगिस जहां ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। छात्राओं को 1076,1090, 112, 108, 1930,1076,181,102 के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक विपिन कुमार, महिला आरक्षी सीमा मान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.