नई दिल्ली, फरवरी 12 -- करेला भले ही स्वाद में कड़वा हो, लेकिन सेहत के लिहाज से इसे सुपरफूड माना जाता है। डायबिटी कंट्रोल करने से लेकर पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने तक, करेले के फायदे अनगिनत हैं। बावजूद इसके, इसकी तेज कड़वाहट की वजह से बहुत से लोग इसे अपने खाने से दूर रखते हैं। आमतौर पर कच्चा आम या आमचूर डालकर करेले की कड़वाहट कम की जाती है, लेकिन हर बार ये सामग्री घर में मौजूद हो, यह जरूरी नहीं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना कच्चे आम के भी स्वादिष्ट करेला बनाया जा सकता है? जवाब है- बिल्कुल! कुछ आसान घरेलू टिप्स और सही कुकिंग तकनीक अपनाकर आप बिना कच्चे आम के भी ऐसा करेला बना सकते हैं, जिसे खाने में कोई नाक-भौं ना सिकोड़े।नमक से कड़वाहट निकालना है सबसे जरूरी करेले की कड़वाहट कम करने का सबसे पुराना और असरदार तरीका है नमक। करेलों को पत...