गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा के नूंह जिले में स्थित सुरजीवन हेल्थ रिसॉर्ट की जमीन को लेकर एक बड़ा जालसाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिसॉर्ट के प्रबंध निदेशक (एमडी) और निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में बुधवार को मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई जमीन की मालकिन के कानूनी वारिस द्वारा दी गई शिकायत और फॉरेंसिक रिपोर्टों के आधार पर की गई है। मूलरूप से दिल्ली के सर्वप्रिय विहार निवासी प्रवर श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तावड़ू तहसील के बिस्सर-अकबरपुर गांव में स्थित करीब 57 कनाल 9 मरला जमीन उनकी दिवंगत मां की थी। मां के निधन के बाद प्रवर और उनकी बहन इसके कानूनी वारिस बने। आरोप है कि रिसॉर्ट के एमडी देवेंद्र कमल श्रीवास्तव, निदेशक रोहिणी गंभीर औ...