नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- ओवरऑल हेल्थ के लिए खूब पानी पीना बहुत जरूरी है। सही मात्रा में जो लोग पानी पीते हैं वह खुद को कई हेल्थ प्रॉब्लम से दूर रख पाते हैं। हालांकि, गर्मी में पानी गर्म पिएं या ठंडा इसे लेकर कंफ्यूजन रहती है। प्यास बुझाने के लिए ज्यादातर लोग गर्मी में ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन ये हमेशा से डिबेट का टॉपिक रहा है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि गर्मी में ठंडा पानी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। क्या वाकई ये सच है? आइए, जानते हैं क्या ठंडा पानी वाकई सेहत के लिए अच्छा है या नहीं।गर्मी में ठंडा पानी गर्म पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में कुछ लोग ठंडक पाने और प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। ठंडा पानी भी आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। यहां ठंडा पानी के कुछ फा...