बरेली, जनवरी 20 -- जिले में 31 हेल्थ एटीएम लगे हैं बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। हेल्थ एटीएम से कितने मरीजों की जांच हो रही है, मशीन सही भी या नहीं, शासन ने सभी जिलों से इसकी रिपोर्ट मांग ली है। सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों और जिला अस्पताल के अपर निदेशक-सीएमएस को पत्र भेजकर शासन ने निर्देश दिया है कि 22 जनवरी तक हेल्थ एटीएम से होने वाली जांच की रिपोर्ट भेजी जाए। इसके बाद सभी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों से हेल्थ एटीएम की सूचना मांगी गई है। जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय और सीएचसी-पीएचसी पर जिले में कुल 31 हेल्थ एटीएम लगे हैं। इसमें 24 हेल्थ एटीएम मेडिकल कारपोरेशन से आए हैं और 7 हेल्थ एटीएम प्रतिष्ठानों के सहयोग से लगाए गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी राजकीय अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में इसी प्रक्रिया के तहत एटीएम लगाए गए हैं।...