खगडि़या, जनवरी 26 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के उपस्वास्थ्य सलारपुर की जमीन क़ो दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जमीन दाता ने सीओ क़ो आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। बताया जाता है कि उपस्वास्थ्य केंद्र सलारपुर के पास करीब डेढ़ बीघा जमीन उपलब्ध है, लेकिन स्थानीय दबंगों द्वारा उक्त जमीन क़ो अतिक्रमित कर लिया गया है। अब उपस्वास्थ्य केंद्र की दान की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दूसरी ओर सीओ ़ने आवेदन मिलते ही स्थानीय पुलिस को पत्र लिखकर चिन्हित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि उप स्वास्थ्य केंद्र सलारपुर को दान से प्राप्त जमीन पर दंबग ग्रामीण द्वारा कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। राजस्व कर्मी द्वारा रोकने के बावजूद निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.