चित्रकूट, फरवरी 13 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में पूर्व सांसद एवं कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के आगमन को लेकर तैयार किए जा रहे हेलीपैड स्थल पर समतलीकरण के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने बालक के शव को छिपाने का प्रयास भी किया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने काफी देर तक हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। रुपौली गांव में आगामी 15 व 16 फरवरी को दंगल है। शुभारंभ करने पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह व कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह का आगमन होना है। आयोजक उनके आगमन को लेक...