गाजीपुर, फरवरी 12 -- दिलदारनगरम। क्षेत्र के उसियां गांव स्थित मिनी स्टेडियम में शासन के आदेशानुसार प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण को लेकर सेवराई एसडीएम संजय यादव, क्षेत्राधिकारी जमानियां अनिल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण के लिए निरीक्षण कर जायजा लिया। इस पर उप जिलाधिकारी संजय यादव ने बताया कि शासन की योजना के तहत प्रत्येक तहसील क्षेत्र में 26x 26 मीटर आकार का एक हेलीपैड बनाया जाना है, ताकि प्रशासनिक भ्रमण सहित अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा मिल सके। इसी क्रम में उसियां गांव के मिनी स्टेडियम में स्थल का निरीक्षण कर उपयुक्त स्थान का चयन कर रिपोर्ट बनाया गया है। इस मौके पर हल्का लेखपाल जीत लाल चौधरी ने चयनित स्थल की विधिवत मापी कर रिपोर्ट तैयार की गई। इस पर एसडीएम ने बताया कि चयनित स्थल...