बिजनौर, जून 16 -- बिजनौर। हेलीकॉप्टर कै्रश होने की खबर से नगीना और बिजनौर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। नगीना और बिजनौर में काफी लोग देर शाम तक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और शोक संवेदनाएं प्रकट की। रविवर की सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच कै्रश हो गया। हेलीकॉप्टर में नगीना निवासी विनोद देवी(66) पत्नी धर्मपाल सिंह व उनकी धेवती तुष्टि(19) पुत्री अतुल विक्रम सिंह निवासी रामबाग कालोनी बिजनौर मौजूद थीं। हेलीकॉप्टर क्रैश होने से नानी-धेवती दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत से जिले के लोगों को गहरा दुख पहुंचा और लोगों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान जैसे जैसे लोगों को हेलीकॉप्टर कै्रश की घटना का पता चलता गया तो नगीना और बिजनौर में लोगों ने पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की। केदारनाथ दर्शन के लिए गई ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.