सहारनपुर, नवम्बर 24 -- सोमवार को हरियाणा के गांव कमालपुर से हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने आए दूल्हे को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा रहे। हेलीकॉप्टर से बारात आने पर क्षेत्र में कौतूहल सा बना रहा। बारात आने सभी बरातियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सोमवार यमुनानगर जिले के गांव कमालपुर निवासी दिलीप सिंह के बेटे पृथ्वी सिंह की बारात छुटमलपुर के पास के गांव गंगाली निवासी कर्ण सिंह की पुत्री रिया के यहाँ आई थी। स्वागत समारोह रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में किया गया। दूल्हे के दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेने आने की खबर से क्षेत्र में कौतूहल बना रहा। रुड़की रोड पर बने हेलीकॉप्टर के पुलिसबल एवं फायर बिग्रेड की गाड़ी भी तैनात रही। लड़की के पिता कर्ण सिंह ने बताया कि उनके दामाद पृथ्वी सिंह एवं समधी दिलीप सिंह का यमुनानगर की लकड़ी मंडी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.