साहिबगंज, मार्च 19 -- पतना। सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च स्थित गांधी जयंती मध्य विद्यालय परिसर में माता मरियम हेलमेल पर्व बुधवार को मनाया गया। जिसमें अधिकं संख्या में रायगंज डायसिस, असनसोल डायसिस, दुमका डायसिस, असम, बिहार सहित अन्य राज्य से माता मरियम के भक्तगण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत 8 बजे चर्च के पास स्थापित माता मरियम के प्रतिमा के पास प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। वहीं माता मरियम को भक्तगणों ने कंधे में लेकर चर्च के पास से धार्मिक जुलूस के शक्ल में गांधी जयंती मध्य विद्यालय के पास बने भव्य पंडाल व मिस्सा पूजा बेदी तक पहुंचाया गया। मिस्सा पूजा चर्च के बड़े फादर ख्रिसिस्तोम हेम्ब्रम के अगुवाई में किया गया। जिसमें 30 अतिथि फादर शामिल हुए। इस क्रम में आठगामा के विश्वासियों द्वारा सम्मान के साथ बाइबल को मिस्सा पूजा बेदी तक पहुंचाया गया। बाइबल ...