लखीसराय, फरवरी 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार की देर शाम आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के अनुपालन को सख्ती से लागू करना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। जिला पदाधिकारी ने जिले में जाम की समस्या की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियंत्रित वाहन परिचालन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में हेलमेट एवं सीट बेल्ट जांच अभियान को नियमित एवं सघन रूप से चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही ओवरलोडिंग, तेज गति, नशे में वाहन चलाने तथा प्रदूषण जांच (पी...