नई दिल्ली, मार्च 21 -- महाराष्ट्र के पालघर में खुदकुशी का एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने खुदकुशी करने के लिए खुद से कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलिंडर बांध लिया। उसने घर के बाहर एक नोट भी छोड़ा था जिसमें लोगों को सावधान रहने के लिए कहा था। मामला पालघर के वसई क्षेत्र का है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के बंगले में कार्बन मोनोऑक्साइड के पांच सिलेंडर मिले हैं। उन्होंने बताया कि श्रेय अग्रवाल (27) ने गैस रिसाव से बचने के लिए खिड़कियों और दरवाजों को चिपकने वाले टेप से सील करने का काफी प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि श्रेय अग्रवाल का शव बुधवार शाम को बरामद किया गया। दरअसल कार्बन मोनोऑक्साइड गैस कई बार साइलेंट किलर का काम करती है। कार्बन मोनोऑक्साइड सांस के रास्ते फेफड़ों में पहुंचती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.