संभल, अक्टूबर 10 -- मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शिकंजा कसता जा रहा है। असमोली क्षेत्र के अकबरपुर गहरा, सरायतरीन और जोगीपुरा निवासी पीड़ित लोगों की शिकायतों पर गुरुवार को तीन और मुकदमे दर्ज किए गए। धोखाधड़ी में अब तक 28 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। संभल के रॉयल पैलेस में सितंबर 2023 में जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब ने सेमिनार किया था, जिसमें लोगों को दो से 20 लाख रुपये तक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया। दो साल बीतने के बाद न तो उन्हें कोई मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम लौटाई गई। निवेश करने वाले लोगों को ठगी के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई। एसपी ने सीओ आलोक भाटी से मामले की जांच कराई और ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.