देहरादून, मार्च 17 -- हिमालय पुत्र स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 36वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। दून में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और स्व.बहुगुणा के योगदान को याद किया। घंटाघर स्थित एमडीडीए काम्पलेक्स में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा ने ठेठ पहाड़ी परिवेश से निकलकर यूपी और देश की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को कोई नहीं भुला सकता। क्रांतिकारी छवि के कारण उन पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। देश की स्वतंत्रता के बाद वह मुख्यधारा की राजनीति में सक्रिय हो गए और एक श्रमिक नेता के रूप में उभरे। इसके बाद वह केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.