रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- सितारगंज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अविभाजित यूपी के पूर्व सीएम हेमवंती नंदन बहुगुणा की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने पूर्वी सीएम के कुशल प्रशासक व गरीबों के हित में उठाये कदमों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि उनके त्याग, संघर्ष व सेवाभाव से सभी को प्रेरणा मिलती रहेगी। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नपा अध्यक्ष सुखदेव सिंह, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, शिव कुमार मित्तल, रतन लाल गुप्ता, आदेश ठाकुर, जया जोशी, मुन्नी पाण्डे, जानकी कोहली, गुरदीप सिंह चौहान, सतीश उपाध्याय, रवि रस्तोगी रहे। 26 एसटीजी1पी सितारगंज में शुक्रवार को मंत्री...