बिजनौर, फरवरी 24 -- भारतीय किसान संघ जिला बिजनौर के के पदाधिकारियों व बंगाली समाज के लोगों ने अंडरपास की मांग के साथ हेमराज कालोनी के लोगों पर हुए मुकदमें वापस कराए जाने को लेकर गन्ना समिति में धरना दिया। गन्ना समिति से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। भारतीय किसान संघ के बैनर तले बंगाली समाज के लोग टै्रक्टर ट्रालियों से गन्ना समिति बिजनौर पहुंचे और धरना दिया। ज्ञापन में कहा कि मेरठ पौड़ी हाईवे पर बैराज के पास हेमराज कालोनी चौराहे पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले 9 महीने लगातार अंडरपास की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हमारे धरने को हटा दिया। इतना ही नहीं हेमराज कालोनी के लोगों व किसानों के खिल...