आरा, मार्च 8 -- आरा, एक संवाददाता। बिहार क्रिकेट संघ व भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर आयोजित हेमन ट्रॉफी सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे मुकाबले में भोजपुर की टीम ने रोहतास को हराया। भोजपुर बनाम रोहतास की टीम के बीच मुकाबला महाराजा कॉलेज के मैदान पर खेला गया। मैच से पहले महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ ओपी राय व डॉ अभिषेक आनंद की ओर से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई भोजपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 285 रनों का स्कोर बड़ा किया। भोजपुर टीम की तरफ से कप्तान अंकित राज ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली, वरुण राज ने 61 रन और अमर ने 53 रनों की पारी खेली। शानदार गेंदबाजी करते हुए सागर ने सर्वाधिक चार विकेट व सिद्धार्थ ने दो विकेट चटकाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.