मधुबनी, फरवरी 6 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मधुबनी जिला लीग सत्र 2025-26 (ग्रुप-सी) का उद्घाटन मैच बुधवार को ललित कर्पूरी स्टेडियम में हेमचंद्र स्पॉटिंग क्लब, कोठिया और नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायणपट्टी के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष पति बबलू शर्मा, वार्ड पार्षद मुन्ना भंडारी, सुधीर राय एवं गंगा प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। निर्णायकों के निर्णय पर मैच 30-30 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। रंजन ने 77, रामउदगार ने 22 और अजय ने 14 रन बनाए। हेमचंद्र स्पॉटिंग क्लब की ओर से आदित्य सिंह ने दो विकेट लिए, जबकि अमित, सापेक्ष और विशाल को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए हेमचंद्र स्पॉटिंग क्लब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.