चमोली, जून 28 -- हेमकुंड साहिब यात्रा पर एक किशोर अचानक पैर फिसलने से 200 मीटर खाई में गिर गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रैस्क्यू अभियान चलाया। किशोर को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शनिवार को बताया कि अमृतसर से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक किशोर के पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया था। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसको सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद किशोर को डिस्चार्ज कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.