दुमका, जनवरी 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड में लोकतंत्र को लगातार कमजोर किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरवकांत की नेतृत्व में बुधवार को पुराना समाहरणालय परिसर दुमका में धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं कार्यक्रम प्रभारी निवास मंडल शामिल हुए। जबकि मंच संचालन नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने किया। यह धरना 2 वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव को अविलंब कराने, चुनाव दलीय आधार पर कराने तथा ईवीएम के माध्यम से मतदान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव न कराकर हेमंत सोरेन सरकार लोकतंत्र की खुली हत्या कर रही है। जनप्रतिनिधियों के अभाव में नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतें पूरी तरह प्रशासक...