रांची, जुलाई 16 -- हेमंत सोरेन ने जताया गर्व, कहा- झारखंड की माताएं-बहनें सशक्त होकर बदल रही हैं ग्रामीण अर्थव्यवस्था रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में हो रहे बदलावों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी जताई है। विश्व बैंक के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट लिखा, "झारखंड की मेरी माताएं-बहनें आज सशक्त हो आगे बढ़ रहीं हैं। आप सभी आगे बढ़ते रहें, आपका यह बेटा और भाई हमेशा आपके साथ है।" विश्व बैंक ने अपने एक्स पोस्ट में झारखंड में जोहार परियोजना के तहत महिलाओं के नेतृत्व वाले उत्पादक समूहों की सफलता को साझा किया था। पोस्ट में कहा गया कि कंकै की प्रोड्यूसर ग्रुप की चेयरपर्सन आशा देवी और उनके जैसी हजारों महिलाएं राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदल रहीं...