नई दिल्ली, जुलाई 20 -- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के मिलने की खबर सामने आई है। इससे पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिले थे। इन मुलाकातों में एक वजह समान है, जानिए क्या? उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी है। केजरीवाल ने भी अपने एक्स अकाउंट पर उपराष्ट्रपति से मिलने की तस्वीरें शेयर की हैं। केजरीवाल ने तस्वीरें साझा करते हुए अंग्रेजी में जो लिखा, भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने हेतु मुलाकात की। मैं भगवान से उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। यानी केजरीवाल और संजय सिंह उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य संबंधी हालचाल और उनके स्वस्थ जीवन की कामना...