रांची, जुलाई 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार ने कई महीनों से जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग में अभियंताओं के महत्वपूर्ण पदों पर स्थाई नियुक्ति नहीं की है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग में अभियंता प्रमुख के दो-दो पदों पर पूर्णकालिक नियुक्ति नहीं हुई है। पथ निर्माण विभाग में भी अभियंता का जो प्रमुख पद है, वह प्रभार पर चल रहा है। भवन निर्माण विभाग में भी लंबे समय से मुख्य अभियंता का पद रिक्त है। वर्तमान में अधीक्षण अभियंता को प्रभार देकर काम चलाऊ व्यवस्था लागू की गई है। आरईओ में भी पूर्ण कालिक अभियंता प्रमुख का पद रिक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.