रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार लोकतंत्र में विश्वास रखती है, अफसरशाही में नहीं। बजट के लिए जनता से सुझाव लेना मुख्यमंत्री की एक पारदर्शी पहल है, ताकि राज्य के अंतिम व्यक्ति की आवाज नीति-निर्माण तक पहुंच सके। भाजपा को जनता की इस भागीदारी से डर लग रहा है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने वित्त मंत्री और अधिकारियों के बीच मतभेद की खबरें पूरी तरह काल्पनिक करार दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में सभी विभाग आपसी समन्वय और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ काम कर रहे हैं। भाजपा बेवजह जाति और वर्ग का कार्ड खेलकर समाज में दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है, जो उनकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य सरकार जनहित में कोई बड़ा ...