देवघर, मई 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का रविवार को देवघर परिसदन पहुंचे। जहां भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष आशीष दूबे के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर संगठन की मजबूती और झारखंड की खुशहाली के लिए मंगलकामना की। मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों से सरकार के हर गलत निर्णय का विरोध करने की अपील की। साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार राज्य के युवाओं को ठग रही है। आम जनता में निराशा ...