देवघर, मार्च 17 -- देवघर। पूर्व राज्यपाल सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि होली के दौरान गिरिडीह में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब-जब कांग्रेस-झामुमो और राजद की सरकार राज्य में बनी है, तब-तब सांप्रदायिक तनाव का वातारण पैदा हुआ है। झारखंड सरकार से मांग है कि त्योहार के दौरान अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पंडा धर्मरक्षिणी सभा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब झारखंड में भाजपा सरकार थी, तब सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी की हिम्मत नहीं थी। जबकि वर्तमान में इंडिया गठबंधन पार्ट-2 में राज्य में दंगे हो रहे हैं। इंडिया गठबंधन पार्ट-1 भी रांची और लोहरदगा में दंगे हुए थे। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.