जमशेदपुर, मार्च 11 -- झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय ने सोमवार को बिष्टूपुर के तुलसी भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में नक्सलवाद और कानून व्यवस्था पर नियंत्रण था। राज्य में तेज गति से विकास कार्य हो रहे थे। झारखंड विधानसभा, हाईकोर्ट भवन, जिला कलेक्ट्रेट, ब्लॉक कार्यालय, झारखंड भवन, एम्स, नया एमजीएम अस्पताल समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भाजपा सरकार की देन हैं। वर्तमान सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। आज झारखंड में अपराधियों का तांडव है। कोई भी जिला ऐसा नहीं है, जहां हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाएं न हो रही हों। हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो सरकार की नाकामी और ध्वस्त कानून व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.