गढ़वा, दिसम्बर 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड के इतिहास में हेमंत सोरेन पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं , जिसके कार्यकाल में किसी विभाग में फंड नहीं है। स्कूली बच्चों को स्वेटर नहीं मिला। गरीब बुजुर्ग के बीच कंबल का वितरण भी अबतक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का वेतन, वेंडर और ठेकेदार का काम किया हुआ पैसा तक नहीं मिल रहा है। अधिकारी पदाधिकारी फंड का रोना-रोकर सरकार को ही कोस रहे हैं। आखिर झारखंड की ऐसी स्थिति कैसे हुई। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में झारखंड दिवालिया हो चुका है। व्यवसायी से लेकर कर्मचारी तक त्राहिमाम कर रहे हैं। गरीब को वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन तक नहीं मिल रहा है। वैसे लाचार कमजोर लोगों का जीवन यापन पर भी सरकार का कोई ध्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.