लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, लोहरदगा के बक्सीडिपा स्थित जिला कार्यालय सभागार में जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अगुवाई में बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से आगामी निर्धारित कार्यक्रम और पिछले कार्यक्रम और कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। आगामी निर्धारित कार्यक्रम संयोजक सह उपाध्यक्ष ने महीने की अंतिम रविवार 30 मार्च को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुनना सुनिश्चित कर सरल एप में डाउनलोड करें। झारखंड का महापर्व जिला सरहुल एक अप्रैल, छह अप्रैल पार्टी की स्थापना दिवस और रामनवमी महापर्व और 14 अप्रैल बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती पर समरसता दिवस के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। वहीं अजय कुमार पंकज ने सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.