लातेहार, फरवरी 20 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित नगर अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता प्रतुल नाथ शाहदेव मुख्य रूप से शामिल हुए। मौके पर श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने नगर निकाय चुनावों में हार के डर से दलगत चुनाव नहीं कराये। कहा क‍ि अगर सरकार ने दलगत चुनाव कराये होते तो झारखंड की 80 प्रतिशत से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत होती। कहा कि पिछले दो नगर निकाय चुनाव ईवीएम से कराये गये, लेकिन इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराये जा रहे हैं, इसमें धांधली से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्‍होने कहा क‍ि इस सरकार का पूरा सिस्‍टम भ्रष्‍टाचार में डुबा हुआ है। श्री शाहदेव ने महेश सिंह को युवा एवं कमर्ठ एवं राष्‍ट्रव...