रामगढ़, जनवरी 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेमंत सोरेन सरकार पहले से और अधिक मजबूत हुई है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड प्रदेश के लोगों के हित में कार्य कर रही है। नए बजट के बाद झारखंड वासियों के हित के और अधिक तेजी से विकास के कार्य होंगे। प्रदेश के विकास के लिए नए-नए योजनाएं के तहत कार्य होंगे। यह बातें झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टूंडी विधायक मथुरा महतो ने गुरुवार को डाड़ी प्रखंड के कनकी गंधौनिया में पत्रकारों से कही। वे गुरुवार को इंडिया गठबंधन के कनकी गंधौनिया में मिलन समारोह वनभोज सह समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। साथ में उनकी पत्नी पोबिया देवी और पूर्व विधायक जेपी पटेल की पत्नी ललिता देवी भी मौजुद थीं। मथुरा महतो ने कहा केंद्र सरकार से बकाया राशि मिलने के बाद राज्य का और तेजी से विकास होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.