बोकारो, मार्च 1 -- रितुडीह शाखा कमेटी के पुनर्गठन के लिए शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में झामुमो बोकारो महानगर प्रमुख मंटू यादव ने कहा हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज आम जनता में झामुमो के प्रति बढ़ती हुई पसंद इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उनके परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे हैं। यही कारण है कि लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं और सदस्य भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा पार्टी जनता के हितों के लिए काम करती है,अब और ज्यादा सक्रिय होकर हर शाखा में मजबूत संगठन खड़ा करना है। उन्होंने कहा संगठनात्मक मजबूती पार्टी की सफलता के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को और प्रेरित करने का काम किया है। बैठक मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.