कोडरमा, सितम्बर 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व कोडरमा की विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने किया। भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ता चिल्ड्रन पार्क से रैली की शक्ल में निकले और शिव तारा स्कूल होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. नीरा यादव ने हेमंत सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने रिम्स-2 परियोजना के नाम पर आदिवासियों और किसानों की जमीनें छीनने की साजिश रची है। उन्होंने आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की मौत को फर्जी एनकाउंटर करार दिया और इसे सरकार की जनविरोधी मानसिकता का उदाहरण बताया। विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.